vhp-will-sanitize-corona-victims39-home-in-delhi-campaign-launched
vhp-will-sanitize-corona-victims39-home-in-delhi-campaign-launched 
दिल्ली

दिल्ली में कोरोना पीड़ितों के घर को सैनिटाइज करेगी विहिप, शुरू किया अभियान

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रत्येक कोरोना पीड़ित के घर को सैनिटाइज करेंगे। इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। जो व्यक्ति इस नंबर पर फोन कर अपना घर सैनिटाइज करवाने की इच्छा व्यक्त करेगा, उसके घर जाकर टीम सैनिटाइज करेगी। विहिप के झंडेवालान देवी मंदिर स्थित कार्यालय में बुधवार को सैनिटाइजेशन अभियान के शुभारंभ के अवसर पर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहनसिंह सोलंकी, विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खाण्डेकर, विहिप के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना, प्रांत उपाध्यक्ष वैभव शर्मा, बजरंग दल के प्रांत संयोजक भारत बत्रा समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। अभियान के पहले दिन झंडेवालान देवी मंदिर और आसपास के इलाकों में सैनिटाइजेशन किया गया। विहिप दिल्ली प्रांत के प्रचार प्रसार प्रमुख महेंद्र रावत ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि इस अभियान के तहत कोरोना पीड़ितों के घरों और आसपास के इलाकों का सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके लिए मोबाइल नंबर (9873910123) जारी किया गया है। जो व्यक्ति इस नंबर पर फोन कर अपना घर सैनिटाइज करवाने की इच्छा व्यक्त करेगा, उसके घर जाकर टीम सैनिटाइज करेगी। रावत ने बताया कि इस अभियान के दौरान हम घर-घर जाकर प्लाज्मा डोनेट करने के इच्छुक लोगों की सूची भी तैयार कर रहे हैं ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर प्लाज्मा के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। हिन्दुस्थान समाचार/ पवन