पोते ने नशे की हालत में दादी की गला दबाकर हत्या की (सांकेतिक तस्वीर)
पोते ने नशे की हालत में दादी की गला दबाकर हत्या की (सांकेतिक तस्वीर) 
दिल्ली

दिल्ली में बेरहम बेटे की कहानी, शराब के नशे में पहले बाप को पीटा, फिर गला दबाकर की दादी की हत्या

नई दिल्ली, एजेंसी। रोहिणी जिले के प्रेम नगर थाना इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। प्रेम नगर के इंद्रा एंक्लेव में एक व्यक्ति ने शराब पीने का विरोध करने पर अपनी 90 साल की दादी की गला दबा कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, गुस्से में उसने अपने पिता को भी बुरी तरह पीटा।

शख्स ने पिता की पिटाई करने के बाद दादी की गला दबाकर की हत्या

दरअसल यह वारदात बीते 11 व 12 फरवरी के बीच की रात की है। पुलिस के अनुसार शाहरुख खान नाम का व्यक्ति नशे का आदी है। आरोपी की उम्र 30 साल है और वह मजदूरी करता है। उसका परिवार इंद्रा एंक्लेव पार्ट 2 में किराए के मकान में रहता है। 11 फरवरी की रात शाहरुख व उसके पिता, दोनों शराब के नशे में आए थे। इस दौरान शाहरुख ने न सिर्फ अपने पिता की पिटाई की, बल्कि शराब पीने का विरोध करने पर अपनी दादी की हत्या कर दी। अगले दिन सुबह 90 वर्षीय महिला मृत पाई गई।

पुलिस ने किया आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार

मृतक महिला का नाम रायसा बताया जा रहा है। यह भी बताया गया कि शाहरुख अक्सर नशे की हालत में घर में लड़ाई झगड़ा किया करता था। इस बाबत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मृतक महिला का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की कर रही है।