Rahul Gandhi
Rahul Gandhi  Raftaar
नई-दिल्ली

अकाउंट फ्रीज होने को लेकर सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कहा- हम प्रचार तक नहीं कर पा रहे,रेल टिकट लेना...मुश्किल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में आम चुनाव से पहले आज कांग्रेस पार्टी ने एक अहम प्रेस कॉन्फेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। इस प्रेस कॉन्फेंस में कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मौजुदा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए। कांग्रेस ने इस प्रेस कॉन्फेंस में अपने बैंक अकाउंट फ्रीज होने का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, अजय माकन भी मौजूद थे।

हमारे पास रेल टिकट तक के लिए पैसे नहीं हैं

इस प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया को बताया कि कैसे कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज होने के कारण उनको चुनाव में कई प्रकार से समस्या का समना करना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हम प्रचार नहीं कर पा रहें हैं। हमारे नेता ट्रैवल नहीं कर पा रहें है। हमारे पास रेल टिकट तक के लिए पैसे नहीं हैं। आगे राहुल गांधी ने कहा कि बैंक खातों के बिना हम कैसे चुनाव लड़ेंगे? जरा आप सोचिए अगर आपके अकाउंट बंद हो जाए, एटीएम बंद हो जाए तो आप कैसे सरवाइव करेंगे? कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज होने के कारण हम ना प्रचार कर सकते हैं, ना ट्रेवल कर सकते हैं, ना नेताओं को पैसे दे सकते हैं।

यह पार्टी पर आपराधिक कार्रवाई है

इसके साथ राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से 2 महीने पहले ये सब करना दिखाता है कि वो कांग्रेस को चुनाव ही नहीं लड़ने देना चाहते हैं। इसक साथ उन्होंने कहा कि देश में किसी राजनीतिक दल के साथ इतना बड़ा अन्याय हो रहा है, लेकिन इलेक्शन कमिशन ने चुप्पी साध ली है। हमें 20 % लोग वोट करते हैं। लेकिन सारी संवैधानिक संस्थाएं चुप हैं। उन्होंने कहा कि 7 साल पहले 14 लाख का इश्यू था। आज 200 करोड़ वसूल रहे हैं। जबकि नियम के मुताबिक 10 हज़ार रुपये तक की ही पेनाल्टी लग सकती है। सीताराम केसरी के वक्त के नोटिस दिए जा रहे हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा जिनको लगता है देश में लोकतंत्र है, ये सबसे बड़ा झूठ है। हमारे खाते फ्रीज नहीं किए बल्कि लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है। हमारे नेता हवाई यात्रा तो क्या रेल यात्रा भी नहीं कर सकते। देश के एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नेताओं को देने के लिए पैसे नहीं हैं। यह हमारी कांग्रेस पार्टी पर आपराधिक कार्रवाई की गई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in