Budget 2024
Budget 2024 Raftaar
नई-दिल्ली

Budget 2024: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू! फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Budget 2024: केद्र की मोदी सरकार जल्द ही अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर सकती है। बजट 2024 की तारीख सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है। 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट संसद के पटल पर रखा जाएगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को ही अंतरिम बजट पेश कर सकती है। रफ्तार सूत्रों की मानें तो देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। और इसके अगले दिन बीते एक साल का आर्थिक लेखाजोखा और आने वाले वित्त वर्ष में किन कार्यों के लिए पैसे की जरूरत होगी, इस पर वित्त मंत्री सीतारमण संसद में बजट के दौरान जानकारी देंगी।

चुनावी साल में दो बार बजट होता है पेश

आपको बात दें की देश में चुनावी साल में दो बार बजट पेश किया जाता है। पहला बजट चुनाव से पहले और दूसरा बजट चुनाव के बाद नई सरकार गठन होने के पश्चात पेश होता है। पहले वाले बजट को अंतरिम बजट और दूसरे वाले को आम बजट की संज्ञा दी जाती है। इससे पहले अंतरिम बजट साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पूर्व पेश किया गया था।

आर्थिक सर्वेक्षण को 31 जनवरी को होगा पेश!

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बजट पेश होने से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को राष्‍ट्रपति के संबोधन के बाद देश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण आसान भाषा में लेखा-जोखा की तरह होता है। चीफ इकनॉमिक एडवाइजर और वित्त मंत्रालय से जुड़ी उनकी टीम के जरिए तैयार किए गए आर्थिक सर्वेक्षण को 31 जनवरी को पेश किया जायेगा। बीते एक साल के हिसाब-किताब के आधार पर ही अगले साल के बजट की रूपरेखा तय की जाती है। संसद के बजट सेशन के अंतर्गत ये जनवरी की आखिरी तारीख को संसद के सामने रखा जाएगा।

इस बजट में मिल सकती सौगात

मोदी सरकार आपने दूसरे कार्यकाल के खत्म होने से पहले इस बजट में कफी कुछ बड़ा कर सकती है। क्योंकि संसद का ये बजट सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। इसके कुछ ही महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बजट में सरकार जनता के लिए खजाना खोल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि चुनावी सीजन के इस बजट में मोदी सरकार देश के किसानों व महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं और योजनाओं का ऐलान कर सकती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in