Chief Minister Arvind Kejriwal
Chief Minister Arvind Kejriwal Raftaar
नई-दिल्ली

लोकसभा चुनाव से पहले 'INDIA' गठबंधन को लगा बड़ा झटका, पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली, (हि.स.)। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए को आम आदमी पार्टी ने एक और झटका दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के खन्ना में एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतारेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी इस महीने के अंत तक चंडीगढ़ संसदीय सीट के साथ पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

AAP इस महीने के अंत तक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी

आपको बता दें देश में लोकसभा चुनाव की तैयारीयां जोरों-शोरो से चल रही है। सभी राजनीतिक दल सीट शेयरिंग को लेकर अपने सहयोगी दलों के साथ बातचीत कर रहीं है। लेकिन विपक्षी दलों के गठबंधन 'INDIA' में सीट शेयरिंग का मसला हर जगह उलझा हुआ है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। और कहा AAP इस महीने के अंत तक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी।

गठबंधन का ढांचा चरमरा रहा है- शहजाद पूनावाला

केजरीवाल की इस घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में आईएनडीआईए पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन का ढांचा चरमरा रहा है। इस गठबंधन का कोई मिशन नहीं, कोई विजन नहीं है। इस गठबंधन का मकसद सिर्फ कमीशन और भ्रष्टाचार करना, सिर्फ भ्रम और विरोधाभास पैदा करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा अजीब है। यह न्याय यात्रा के बजाय 'अलविदा यात्रा' ज्यादा है। उन्हें इसके बजाय 'आईएनडीआईए जोड़ो यात्रा' निकालनी चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in