केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  
दिल्ली

कर्नाटक में बीजेपी की हार पर अमित शाह बोले- भाजपा कर्नाटक की जनता के कल्याण के लिए करती रहेगी प्रयास

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कर्नाटक के लोगों के कल्याण और विकास के लिए प्रयास करती रहेगी। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा को इतने वर्षों तक उनकी सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं कर्नाटक के लोगों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कर्नाटक के लोगों के कल्याण और विकास के लिए प्रयास करती रहेगी।”

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 113 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस ने 128 सीटों पर जीत दर्ज कर ली थी और 8 सीटों पर आगे चल रही थी। भाजपा 60 सीटें जीत चुकी थी और 5 पर आगे चल रही थी। जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी।