राजनगर में लगने वाला हाउस टैक्स कैंप रद्द
राजनगर में लगने वाला हाउस टैक्स कैंप रद्द  
दिल्ली

राजनगर में लगने वाला हाउस टैक्स कैंप रद्द

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 17 जुलाई (हि.स.)। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा राजनगर के जाट धरमशाला 'एच' ब्लॉक में लगने वाला हाउस टैक्स कैंप को रद्द कर दिया गया। कैंप का आयोजन कल 18 जुलाई को किया जाना था। स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद भुपेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को ट्वीटर पर जारी विडियो में यह जानकारी दी। गुप्ता ने कहा कि जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 18 जुलाई को जाट धरमशाला, एच ब्लॉक में हाउस टैक्स कैम्प का आयोजन किया जाना था। लेकिन कोविड-19 के कारण यहां 'एच' और 'एफ' ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके कारण यहां लगने वाला हाउस टैक्स कैंप को स्थागित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगे जब कभी में राजनगर में हाउस टैक्स कैंप का आयोजन किया जाएगा तो इसकी जानकारी दे दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कोरोना महामारी के चलते जोखिम क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) की संख्या 658 है। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in