उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री वरुण के  निधन पर गुप्ता ने प्रकट किया दुख
उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री वरुण के निधन पर गुप्ता ने प्रकट किया दुख 
दिल्ली

उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री वरुण के निधन पर गुप्ता ने प्रकट किया दुख

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 02 अगस्त (हि.स)। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री कमल रानी वरुण के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता रविवार को ट्वीट करते हुए करते हुए लिखा कीउत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कमल रानी वरुण के असामयिक निधन की दुखद खबर मिली।भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करे। ॐ शांति। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन रविवार को लखनऊ में हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। 18 जुलाई को कमल रानी वरुण कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं,जिनका इलाज लखनऊ के एसजीपीआई अस्पताल में चल रहा था। जहाँ पर आज उन्होंने अंतिम सांसे ली। कमल रानी वरुण योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in