Gupta laid wreath on Jateli's portrait in state office, distributed important items with relatives in Kailash Colony
Gupta laid wreath on Jateli's portrait in state office, distributed important items with relatives in Kailash Colony 
दिल्ली

गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में जटेली के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि, कैलाश कॉलोनी में स्वजनों के साथ वितरण किया जरूरी सामान

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (हि.स.)। देश के पूर्व वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली की जयंती पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जेटली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कैलाश कॉलोनी में दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली, संगीता जेटली, सोनाली जेटली के साथ जरूरतमंदों के बीच सिलाई मशीन, कंबल और अन्य जरूरी सामान वितरित किया। इस मौके पर राजनीति के पुरोधा अरुण जेटली ने एक मार्गदर्शक के रूप में पार्टी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि संसद के अंदर हो या कोर्ट, कोई कानूनी मसला हो, संसद में विपक्ष को जवाब देना हो या फिर विपक्ष में रहते हुए सरकार को घेरना हो, उन्होंने हर जगह अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। जेटली का आदर्श जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से कुछ नया करने, कुछ मौलिक सोचने, राजनीति को मूल्य प्रेरित बनाने, सेवा करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। देश के प्रति जेटली जी की प्रतिबद्धता, उनके आदर्श और उनके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, जयवीर राणा, सुनील यादव, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, प्रदेश कार्यालय मंत्री हुकम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा, नकुल भारद्वाज व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in