granddaughter-sooted-at-sanjay-singh39s-house-blamed-bjp-for-this-incident
granddaughter-sooted-at-sanjay-singh39s-house-blamed-bjp-for-this-incident 
दिल्ली

संजय सिंह के घर पर पोती गई कालिख, इस कांड के लिए ठहराया भाजपा को जिम्मेदार

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के सरकारी आवास के बाहर लगी नेमप्लेट पर कुछ लोगों ने कालिख पोत दी। जिसके लिए आप संसद ने भारतीय जनता पार्टी को दोषी करार दिया है । साथ ही उन्होंने इसे पूर्वनियोजित हमला बताया है। सांसद ने इस विषय पर एक ट्वीट करते हुए स्वयं इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सीधे दोषी ठहराया। संजय सिंह ने अपने आरोप में ये भी कहा है कि हमलावर उनके खिलाफ और रामजन्मभूमि ट्रस्ट के समर्थन में नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो वह स्वयं इसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनायेंगे। संजय सिंह यह भी कहा कि उनका घर राष्ट्रपति भवन से कुछ दूरी पर है। यह वीआईपी इलाका है यहां अन्य सांसद भी रहते हैं। ऐसी जगह पर उनके घर इस तरह की घटना होना बड़ा सवाल खड़ा करती है। उल्लेखनीय है कि संजय सिंह ने कुछ दिन पहले राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद में कथित घोटाले का आरोप लगाया था। जिसपर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने प्रेस वक्तव्य जारी कर मामले पर सफाई दी है। साथ ही पूरे घटनाक्रम को राजनीति से प्रेरित बताया था। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक