former-congress-councilor-holds-aam-aadmi-party39s-hand
former-congress-councilor-holds-aam-aadmi-party39s-hand 
दिल्ली

कांग्रेस की पूर्व पार्षद ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली , 28 जून ( हि. स.)। राजौरी गार्डन से कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद सुनीता सुभाष यादव और उनके पति सुभाष यादव सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ले ली। आप के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और विधायक जरनैल सिंह ने पार्टी की टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी जिस प्रकार से दिल्ली की जनता के लिए काम कर रहे हैं उससे प्रभावित होकर हर दिन आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल होने वाले लोगों की गिनती बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि राजौरी गार्डन के वार्ड 6एस में 2012 से 2017 तक कांग्रेस की निगम पार्षद रहीं सुनीता सुभाष यादव आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं, उनके साथ सुभाष यादव ने भी आप की सदस्यता ली है। हिन्दुस्थान समाचार / श्वेतांक