प्रोफेशनल टैक्स के विरोध में प्रदर्शन कर रहे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में
प्रोफेशनल टैक्स के विरोध में प्रदर्शन कर रहे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में 
दिल्ली

प्रोफेशनल टैक्स के विरोध में प्रदर्शन कर रहे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 31 जुलाई (हि.स.)। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा प्रोफेशनल टैक्स लगाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है। सभी सिविक सेंटर पर प्रदर्शन कर रहे थे। अनिल कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें पुलिस जमीन पर उतरने से पहले ही गिरफ्तार कर लेती है और भाजपा के लिए रेड कारपेट बिछा कर मंच सजाती है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले दिल्ली भाजपा बिजली बिलों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी तब पुलिस ने कुछ नहीं किया, बल्कि उनके लिए मंच सजाया जाता है। उल्लेखनीय है कि एसडीएमसी ने खराब वित्तीय स्थिति से निपटने के लिए प्रोफेशनल टैक्स लगाने के साथ ही अन्य करों में वृद्धि की है। इसमें संपत्ति की खरीद पर लगने वाली ट्रांसफर ड्यूटी भी बढ़ाई गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in