दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने जरूरतमंद किशोरियों एवं महिलाओं को बांटे सैनेटरी नैपकिन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने जरूरतमंद किशोरियों एवं महिलाओं को बांटे सैनेटरी नैपकिन 
दिल्ली

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने जरूरतमंद किशोरियों एवं महिलाओं को बांटे सैनेटरी नैपकिन

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंगलवार को नेताजी नगर में जरूरतमंद किशोरियों एवं महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता टीना शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। आदेश गुप्ता ने कहा कि इस संकट के समय में हर व्यक्ति अपने स्तर पर जरूरत की चीजों के लिए संघर्ष कर रहा है। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है लेकिन महावारी के दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली किशोरियों का महिलाओं के लिए खुद को स्वस्थ रखना भी एक चुनौती है। उनके लिए सेनेटरी नैपकिन का खर्च वहन करना आसान नहीं है। सैनेटरी पैड्स भी महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी चीजें हैं, जिसकी उपलब्धता उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी बाकी जरूरत की सामग्री है। गुप्ता ने कहा कि एक स्वस्थ महिला अपने पूरे परिवार को स्वस्थ रखती है और हमारा यही उद्देश्य है कि हम मिलकर जरूरतमंद महिलाओं और किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन की पूर्ति करवाएं ताकि वह खुद को स्वस्थ रख सकें। ऐसे समय में महिलाओं, किशोरियों की इस तकलीफ से राहत देने व स्वच्छता के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिल्ली भाजपा निरंतर निशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण कर रही है और आगे भी यह जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in