Delhi Metro की मजेंटा लाइन लेट होने पर यात्रियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
Delhi Metro की मजेंटा लाइन लेट होने पर यात्रियों को करना पड़ा परेशानियों का सामना 
दिल्ली

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं बाधित, DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर सोमवार कुछ तकनीकी कारणों से करीब पौने दो घंटे तक सेवा बाधित हो गई। डीएमआरसी ने एक ट्वीट किया, ‘मैजेंटा लाइन अपडेट, जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन तक सेवाओं में देरी. अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा.’ मजेंटा लाइन दिल्ली में जनकपुरी पश्चिम और नोएडा में बॉटनिकल गार्डन को जोड़ती है।

यात्रियों को होना पड़ा परेशान

मेट्रो लेट होने की वजह से तमाम यात्रियों को डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए कैब और अन्य साधनों से जाना पड़ा। नोएडा के सेक्टर- 22 में नौकरी करने वालीं अनिता ने बताया कि वह रोजाना सुबह करीब आठ बजे घर से निकलती हैं। उन्हें 10 बजे से पहले ऑफिस पहुंचना होता है। जनकपुरी पश्चिम के मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो आ-जा नहीं रही। ऐसे मौकों पर कैब और अन्य वाहन चालक मनमाना पैसे वसूलते हैं।

डीएमआरसी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर मेट्रो लेट होने की जानकारी में कहा था कि जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन के बीच मजेंटा लाइन पर सेवा में विलंब है, अन्य लाइन पर सेवा सामान्य है। हालांकि, डीएमआरसी ने देरी के कारणों का अभी खुलासा नहीं किया है, आगे की जानकारी प्रतीक्षा है.