बालकराम अस्पताल में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड का महापौर ने किया निरीक्षण
बालकराम अस्पताल में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड का महापौर ने किया निरीक्षण 
दिल्ली

बालकराम अस्पताल में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड का महापौर ने किया निरीक्षण

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) कोरोना के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए हर संभव मदद कर रहा है। इसी कड़ी में निगम के बालकराम अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। महापौर जय प्रकाश ने गुरुवार को अस्पताल में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नेता सदन योगेश वर्मा, स्थायी समिति के सदस्य छैल बिहारी गोस्वामी, अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) डॉ रश्मि सिंह सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। महापौर ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा बालकराम अस्पताल में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है, जहां हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होंगी। अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।महापौर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में उत्तरी दिल्ली निगम नागरिकों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/वीरेन-hindusthansamachar.in