Bhupesh Baghel, Nand Kumar Baghe
Bhupesh Baghel, Nand Kumar Baghe रफ्तार
रायपुर

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का 89 की उम्र में निधन, 10 को होगा अंतिम संस्कार

रायपुर, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का आज (सोमवार) सुबह निधन हो गया। भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया।

आपने पिता की मौत पर भूपेश बघेल ने की भावुक पोस्ट

आपने पिता के मौत जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स अपनी एक पोस्ट के साथ ही तस्वीर भी शेयर की और कहा कि, दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।

नंदकुमार बघेल के निधन पर CM विष्णुदेव साय समेत इन्होंने व्यक्त किया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की। प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे। इसके साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने नंदकुमार बघेल जी का निधन दुःखद है। उन्होंने X पर लिखा, छग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल जी का निधन दुःखद है। शोक की इस घड़ी में हम सब उनके साथ है, ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने का सामर्थ्य दें।

कई महीनों बीमार थे नंद कुमार बघेल

आपको बता दें कि नंद कुमार बघेल कई महीनों से ब्रेन और स्पाइन से संबंधित पुरानी बीमारी से जूझ रहे थे। इसके साथ-साथ वह अनियंत्रित मधुमेह से भी पीड़ित थे। वहीं लकवा की वजह से उनके शरीर का काफी हिस्सा काम भी नहीं कर रहा था। काफी समय से वह वेंटिलेटर पर ही थे। वे राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती थे। नंदकुमार बघेल पिछले 3 माह से मोवा स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। (हि.स.) इनपुट के साथ

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in