दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद ओडिशा से सटे पांच जिलों में हाई अलर्ट
दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद ओडिशा से सटे पांच जिलों में हाई अलर्ट  
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में नक्सली हमले के बाद ओडिशा से सटे पांच जिलों में हाई अलर्ट

भुवनेश्वर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के बाद ओडिशा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। छतीसगढ़ की सीमा से सटे पांच जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राज्य पुलिस के खुफिया निदेशक संजीव पंडा ने बताया कि छतीसगढ़ से सटे मालकानगिरि, नवरंगपुर, कोरापुट, वरगढ व नूआपडा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इन पांच जिलों के आरक्षी अधीक्षकों को सतर्कता के निर्देश दिये गये हैं।

10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है। नक्सलियों के आईईडी धमाके में डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए। बस्तर आईजी सुंदर राज पी. ने नक्सली हमले और जवानों की शहादत की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक थाना अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल को नक्सलियों के खिलाफ अभियान के लिए भेजा गया था। अभियान के बाद वापसी के दौरान नक्सलियों ने अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया, जिससे अभियान में शामिल रहे डीआरजी के 10 जवान एवं 01 वाहन चालक शहीद हो गये। अचानक किए गए इस भीषण विस्फोट को लेकर जवान बिल्कुल तैयार नहीं थे।