सूरजभान सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान
सूरजभान सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान 
बिहार

सूरजभान सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचे चिराग पासवान

Raftaar Desk - P2

पटना, 04 नवम्बर (हि.स.) ।बीती रात तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गये लोजपा के पूर्व सांसद सूरजभान से मिलने चिराग पासवान बुधवार अस्पताल पहुंचे। चिराग पासवान ने पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती सूरजभान सिंह से मुलाकात कर उनका हाल जाना। मंगलवार रात सूरजभान सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी। उन्हें ह्रदयरोग की समस्या आयी थी। इससे बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिराग पासवान ने बुधवार की सुबह ही फोन पर उनकी तबीयत की जानकारी ली थी। बुधवार की शाम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद चिराग पासवान सीधे अस्पताल पहुंचे और सूरजभान सिंह से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन-hindusthansamachar.in