सरकार की उपलब्धि बताने के लिए बेगूसराय में दो दिन जनसंवाद करेंगे रामकृपाल यादव
सरकार की उपलब्धि बताने के लिए बेगूसराय में दो दिन जनसंवाद करेंगे रामकृपाल यादव 
बिहार

सरकार की उपलब्धि बताने के लिए बेगूसराय में दो दिन जनसंवाद करेंगे रामकृपाल यादव

Raftaar Desk - P2

बेगूसराय, 11 सितम्बर (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव 12 एवं 13 सितम्बर को लगातार दो दिनों तक बेगूसराय में जनसंवाद करेंगे। इस जनसंवाद के दौरान वे विभिन्न विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में भाग लेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं आम जनता से जनसंवाद कर भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकासशील कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे। भाजपा के मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने शुक्रवार को बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रामकृपाल यादव साहेबपुर कमाल, बखरी, तेघड़ा एवं बेगूसराय विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में भाजपा के कार्यकर्ताओं का मनोबल सुदृढ़ करेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकासशील योजनाओं को के बारे में भी आम जनता तक पहुंचाएंगे। तैयारियां पूरी कर ली गई है शनिवार को सिमरिया पुल से कपस्या चौक, ट्रैफिक चौक होते हुए साहेबपुर कमाल विधानसभा में जनसंवाद होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in