बेगूसराय, 08 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचा को सुदृढ़ करने के लिए पार्टी के निर्देशानुसार राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर सोमवार की देर रात तक बेगूसराय के विभिन्न क्षेत्रों में बैठक कर कार्यकर्ताओं को मंत्र देते रहे। देर रात बखरी विधानसभा के दौरान रामपुर सरस्वती मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व में बेगूसराय, तेघड़ा एवं बखरी विधानसभा सीट जीत चुकी है। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए की इस बार भी इस तीनों सीट पर भाजपा का परचम लहरानेे के साथ-साथ जिले केे सभी सातों विधानसभा सीट पर एनडीए की जीत होगी। विवेक ठाकुर ने कहा कि बेगूसराय के लोग किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ कि बेगूसराय की धरती पर घूमने का मौका मिला है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की यह धरती फिर से इतिहास लिखने वाली है। जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि विपक्ष अब गंदी राजनीति पर उतारू है। गलत-गलत अफवाहों के सहारे भोली भाली जनता को ठगने का प्रयास कर रही है, जिसे जनता कतई बर्दाश्त नही करेगी। इससेे पहले दुुनही में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार केे विकास में अब शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली समेत अन्य बुनियादी जरूरत विकसित हो चुकी है। केंद्र और राज्य की सरकार केे प्रयास से किसानोंं की हालत में सुधार हो रहा है। बेेगूसराय के भी किसान केला एवं पपीता समेत अन्य फसल लगाकर समृद्ध हो रहे हैं। बिहार के कृषि क्षेत्र में और बदलाव होनी चाहिए। इसमें युवा अहम भूमिका निभाएं, पारंपरिक खेती को थोड़ा कम कर नए-नए फसलों की खेती करें तो किसानों की आर्थिक स्थिति और समृद्ध होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in