राजद के पकरीबरावां विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न
राजद के पकरीबरावां विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न 
बिहार

राजद के पकरीबरावां विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न

Raftaar Desk - P2

नवादा 26 दिसम्बर (हि स)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नवादा द्वारा वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को पकरीबरावां उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया । इस बैठक में नवादा विधानसभा क्षेत्र के विधायिका विभा देवी एवं गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद कामरान शामिल हुए। बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष प्रिंस तमन्ना , राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह , प्रधान महासचिव शशि भूषण शर्मा पकरीबरामा के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद रियाज उद्दीन, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ,काशीचक के प्रखंड अध्यक्ष मोहन चौधरी वारसलीगंज के प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर कुशवाहा एवं वारसलीगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष मिश्री यादव एवं सैकड़ों कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन-hindusthansamachar.in