यादव और राजद के लोग करते हैं कुकर्म, हम तो अशोक के वंशज हैं : मंजू वर्मा
यादव और राजद के लोग करते हैं कुकर्म, हम तो अशोक के वंशज हैं : मंजू वर्मा 
बिहार

यादव और राजद के लोग करते हैं कुकर्म, हम तो अशोक के वंशज हैं : मंजू वर्मा

Raftaar Desk - P2

बेगूसराय, 11 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, चेरिया बरियारपुर के निवर्तमान विधायक और जदयू प्रत्याशी मंजू वर्मा ने रविवार को राजद एवं यादव पर तीखा हमला किया है। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद यहां राजनीतिक हालत काफी तेजी से बदल रहा है। वायरल वीडियो में मंजू वर्मा ने अपने आप को आरोपमुक्त बताते हुए कहा कि अगर भविष्य में भी सीबीआई के द्वारा आरोपी करार दिया जाता है तो वह अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन से इस्तीफा दे देंगी। वीडियो में उन्होंने कहा है कि हम कुशवाहा जाति से आते हैं, हम कोईरी कहे जाने वाले लोग पूरे समाज को सभी तरह से दिशा देते रहे हैं। हम सम्राट अशोक के वंशज उनके बताए रास्ते पर चलते हैं, पद चिन्हों पर चलते हैं। खेती से जुड़े हैं और अन्न उपजा कर दूसरों का पेट भरते हैं। सताते नहीं हैं, सीबीआई ने हमें आरोप मुक्त कर दिया है। हम कुकर्मी नहीं हैं, हम कुकृत्य नहीं करते हैं। यादव और राजद के लोग यह सब करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एनडीए के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। बता दें कि चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू ने अपने निवर्तमान विधायक मंजू वर्मा को मैदान में उतारा है। टिकट की घोषणा होने के बाद ही इसकी चर्चा सब जगह होने लगी, लोग खुलकर विरोध करने लगे। इस सबके बीच अब मंजू वर्मा का यह वीडियो वायरल होना यहां के राजनीतिक हालत को बदल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in