मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर की पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर की पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग 
बिहार

मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर की पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Raftaar Desk - P2

तकनीकी खराबी के कारण 15 मिनट तक हवा में लगाता रहा चक्कर पटना, 29 अक्टूबर (हि.स.) । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद राजनीतिक दलों के प्रचारकों ने अपनी पूरी ताकत दूसरे चरण के मतदान वाले इलाके में झोंक दी है। भाजपा के सभी स्टार प्रचारक अपने-अपने प्रत्याशियों के क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इस बीच गुरुवार की सुबह जब भाजपा सांसद मनोज तिवारी चुनाव प्रचार के लिए निकले तो उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जाता है कि पटना एअरपोर्ट पर तकरीबन 15 मिनट तक यह हवा में मंडराता रहा जिसके बाद उनके उड़ने खटोले को लैंड करा दिया गया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। हेलीकाप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी, वैसे ही उसमें पटना एअरपोर्ट के ऊपर ही तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि इस बीच किसी तरह की अनहोनी से इन्कार किया गया है। जानकारी के मुताबिक मनोज तिवारी के चौपर में तकनीकी खराबी आई थी। लगभग आधे घंटे तक पटना हवाईअड्डे पर तनाव की स्थिति बनी रही। पटना एअर ट्रैफिक कंट्रोल से भी इस चौपर का संपर्क टूट गया था। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन /विभाकर-hindusthansamachar.in