भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बेतिया में किया मतदान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बेतिया में किया मतदान 
बिहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बेतिया में किया मतदान

Raftaar Desk - P2

पटना, 03 नवंबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को बेतिया विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 61 पर मतदान किया। साथ में उनकी पत्नी ने भी वोट डाला। 17 जिलों की 94 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहे हैं। इन 94 विधानसभा क्षेत्रों में 41,362 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in