भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई को बताया अजातशत्रु
भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई को बताया अजातशत्रु 
बिहार

भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेई को बताया अजातशत्रु

Raftaar Desk - P2

गया, 16 अगस्त (हि.स.)भाजपा के जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा के नेतृत्व में भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की दूसरी पूण्यतिथि पर रविवार को पार्टी कार्यालय में नेताओं ने याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि काल से कपाल पर अमिट लिखने-मिटाने वाले अटल जी का जाना भारतीय राजनीति के अंतिम अजातशत्रु का जाना है। उन्होंने कहा कि अटल जी राजनीति के एक गंभीर आवाज थे। वाजपेई जी ने अपने विलक्षण व्यक्तित्व से चमन को जीवनपर्यंत धन्य किया। भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों दूरगामी फैसले लेने का काम किया है। सबसे पहले भारत के मान सम्मान के लिए प़ोखण में परमाणु परिक्षण किया। परमाणु परिक्षण होने से विश्व समुदाय में भारत के आत्मसम्मान साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उठाया गया पहला कदम था। वाजपेई जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क और रेल परियोजना का जाल बिछाने का कार्य किया।पूरे भारत में बिजली की संचरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य बाजपेयी जी के द्वारा किया गया था। हिंदुस्थान समाचार/पंकज/चंदा-hindusthansamachar.in