भाजपा कार्यकर्ताओ की है सरकार, जनता से जुड़ पार्टी को और अधिक मजबूत करने में जुट जाएं:डॉ. संजय जायसवाल
भाजपा कार्यकर्ताओ की है सरकार, जनता से जुड़ पार्टी को और अधिक मजबूत करने में जुट जाएं:डॉ. संजय जायसवाल 
बिहार

भाजपा कार्यकर्ताओ की है सरकार, जनता से जुड़ पार्टी को और अधिक मजबूत करने में जुट जाएं:डॉ. संजय जायसवाल

Raftaar Desk - P2

आरा,23 नवम्बर(हि.स)। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए की जीत और राज्य में सरकार गठन के बाद पहली बार भोजपुर जिले में समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. संजय जायसवाल और प्रदेश महामंत्री और दीघा के विधायक संजीव चौरसिया रविवार को देर शाम आरा पहुंचे। निर्धारित समय से करीब छः घण्टे विलंब से देर शाम आरा पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारियो ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री का भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकार से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। सबसे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया और फिर मंच पर आसीन हुए। समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भाजपा के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बूथ से लेकर पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं।आगामी तीन दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक पूरे बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रो में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।इस सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओ में जोश भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आम आदमी और जनमानस से जुड़ लोगो की सेवा करेंगे,कोई ऐसा काम नही करेंगे जिससे पार्टी की साख पर आंच आये। डॉ.जायसवाल ने कहा कि बीते विधानसभा का चुनाव परिणाम सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो पर आधारित है।पीएम मोदी ने यह जीत दिलवाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो पर जनता ने बटन दबाया और बिहार में एकबार फिर एनडीए की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ता गांव गांव तक पीएम मोदी की उपलब्धियों को लेकर जाएंगे साथ ही नई सरकार के कार्यो से भी आम नागरिकों को अवगत कराएंगे। भाजपा के कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़कर लोगो की सेवा करेंगे और अधिकारियों को भी भाजपा कार्यकर्ताओं की बात सुननी होगी। डॉ. जायसवाल ने कहा कि आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है,वे बिहार सरकार में मंत्री हैं और अब उन्हें आरा से आगे बढ़कर अपने सांगठनिक कार्य क्षेत्र को 22 विधानसभा क्षेत्रों तक बढ़ाना होगा और पूरे शाहाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने का बेड़ा उठाना होगा। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के साथ भी समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भोजपुर में सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ताओ की ही चलेगी। किसी भी स्तर पर कार्यकर्ताओ की उपेक्षा नही होगी। उन्होंने कहा कि विजय धन्यवाद यात्रा निकाल कर जनता का अभिवादन किया जाएगा। भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री सचिन सिन्हा ने बताया कि समीक्षात्मक बैठक में भाजपा के आरा के विधायक और बिहार सरकार के कृषि,सहकारिता और गन्ना उद्योग मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह,बड़हरा के विधायक और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा की शाहपुर प्रत्याशी मुन्नी देवी,तरारी उम्मीदवार कौशल कुमार विद्यार्थी,प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर सहित कई नेता उपस्थित थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री का भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने मंच पर स्वागत किया। भाजपा की समीक्षात्मक बैठक में भाजपा पंचायती राज के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तारकेश्वर ठाकुर,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लव पाण्डेय,आदित्य विजय प्रताप सिंह,महामंत्री अभिषेक राय,जिला प्रवक्ता संजय सिंह,नवीन प्रकाश, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुमार गौतम,किसान मोर्चा के जिला संयोजक रंग बहादुर यादव, व्यवसाय मंच के जिला संयोजक प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, भाजपा के नगर अध्यक्ष जीतू चौरसिया सहित कई पदाधिकारी शामिल थे। मंच संचालन भाजपा के महामंत्री मदन स्नेही ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in