बघेल का दावा, कांग्रेस जीतेगी 50 सीटें
बघेल का दावा, कांग्रेस जीतेगी 50 सीटें 
बिहार

बघेल का दावा, कांग्रेस जीतेगी 50 सीटें

Raftaar Desk - P2

कहा, तेजस्वी होंगे अगले मुख्यमंत्री पटना, 18 अक्टूबर (हि.स.) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि बिहार में कांग्रेस 50 से अधिक सीटें जीतेगी और तेजस्वी यादव अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसके बाद महागठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में जो भी वादे किये गये हैं, उसे शब्दश: लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस जो कहती है, उसे करती है। देखना हो एक बार छत्तीसगढ़ जरूर आएं। वहां किसानों से गोबर तक दो रुपये किलो सरकार खरीदती है। हर किसान को सरकार दस हजार रुपये प्रति एकड़ देती है। समर्थन मूल्य पर अनाज भी खरीदती है। 19 लाख किसानों का दस हजार करोड़ रुपये का कर्ज हमने माफ किया है। बिहार में तो अनाज की तय सरकारी कीमत भी नहीं मिलती है। बघेल रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस का अभियान गीत ‘बोले बिहार, बदले सरकार’ लांच करने के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास स्वर्णिम रहा है मगर सुशासन बाबू (नीतीश कुमार) ने बदहाल बना दिया। राज्य रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा सहित सभी मामलों में सबसे निचले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि जनता सवाल पूछ रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी को झटका देने की आदत है। नोटबंदी, जीएसटी और अब लॉकडाउन। बिना सोचे समझे लॉकडाउन से परेशानी ऐसी बढ़ी कि दिल्ली की सड़कों पर लोग उतर आये। 17 लाख मजदूर बिहार लौटकर आए। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन /विभाकर-hindusthansamachar.in