पूरा प्रदेश आज अपराधियों के गिरफ्त में, कब सुधि लेगी केंद्र सरकारः राजद
पूरा प्रदेश आज अपराधियों के गिरफ्त में, कब सुधि लेगी केंद्र सरकारः राजद 
बिहार

पूरा प्रदेश आज अपराधियों के गिरफ्त में, कब सुधि लेगी केंद्र सरकारः राजद

Raftaar Desk - P2

पटना, 12 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कानून व्यवस्था के सवाल पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब करने वाली केन्द्र सरकार से जानना चाहा है कि बिहार की बदत्तर विधि व्यवस्था की सुधि वह कब लेगी। क्योंकि बिहार में तो विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज हीं नहीं रह गई है। पूरा प्रदेश आज अपराधियों के गिरफ्त में है। किसी भी राज्य के इतिहास में यह पहली घटना है कि राज्य के बिगड़ी विधि व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री को मात्र एक महीने के अन्दर तीन-तीन बार पदाधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक करनी पड़ रही है और स्थिति उतनी ही तेजी से बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री के बार-बार के हिदायतों और निर्देशों के बाद तो अपराधियों का मनोबल और भी ज्यादा बढ़ गया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी दलों की बातों को तो सरकार नोटिस हीं नहीं लेती, लेकिन अब तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी राज्य की बदत्तर विधि व्यवस्था पर कड़े शब्दों में सवाल उठाये हैं। इसलिए ऐसी स्थिति में केन्द्र सरकार को स्वतः संज्ञान लेते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय से रिपोर्ट मांगनी चाहिए। साथ ही बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे भी भाजपा राज्य सरकार में बड़ा पार्टनर होने के नाते गृह विभाग का स्वतंत्र प्रभार किसी अन्य मंत्री को देने के लिए मुख्यमंत्री को निर्देशित कर सकती है। चूंकि मुख्यमंत्री के जिम्मे काफी जिम्मेदारीयों की वजह से उनके लिए गृह जैसे महत्वपूर्ण विभाग को पर्याप्त समय देना संभव नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव-hindusthansamachar.in