डाकघरों में खाता खोलो अभियान के तहत रोज लगाए जा रहे हैं विशेष कैंप
डाकघरों में खाता खोलो अभियान के तहत रोज लगाए जा रहे हैं विशेष कैंप 
बिहार

डाकघरों में खाता खोलो अभियान के तहत रोज लगाए जा रहे हैं विशेष कैंप

Raftaar Desk - P2

बेगूसराय, 11 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय डाक विभाग द्वारा सभी लोगोंं को बैंकिंंग सेवा उपलब्ध कराने के लिए 15 दिसम्बर तक खाता खोलो अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को बेगूसराय के डाक प्रमंडल के अधीक्षक एवं डाक निरीक्षक की उपस्थिति में मेघौल उपडाकघर परिसर में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। विशेष कैंप में के विभिन्न योजनाओं के करीब छह सौ खाते खोले गए। डाक अधीक्षक अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य हर तबके के लोग को डाकघर से जोड़ना है। इस बात को समझना होगा कि आज की बचत हमारे सुनहरे भविष्य को सुरक्षित करता है। बेगूसराय एवं खगड़िया के सभी आम नागरिक से अपील की है कि वे डाकघर से जुड़े और डाकघर की योजनाओं का लाभ उठाएं। डाकघर लघु बचत खाता योजना के तहत बचत खाता एवं आवर्ती जमा खाता खोला जा रहा है। बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि खाता भी खोला जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल है। सभी आम नागरिक अपने नजदीकी ग्रामीण डाकघरों से जाकर यह सुविधा ले सकते हैं। डाक निरीक्षक रजनीश ने बताया की दस वर्ष से कम उम्र की लड़की के लिए सुकन्या समृद्धि खाता एक वरदान जैसा है। क्योंकि यह उनकी शिक्षा एवं भविष्य को सुरक्षित करने में सहायक होता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र-hindusthansamachar.in