जेपी की संपूर्ण क्रांति से ही भारत का समग्र विकास संभव : अखौरी निरंजन
जेपी की संपूर्ण क्रांति से ही भारत का समग्र विकास संभव : अखौरी निरंजन 
बिहार

जेपी की संपूर्ण क्रांति से ही भारत का समग्र विकास संभव : अखौरी निरंजन

Raftaar Desk - P2

गया, 11 अक्टूबर (हि.स.) ।लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति के नारे को क्रियान्वित करने से देेेश का समग्र विकास हो सकता है। यह बात 1974 छात्र आंदोलन के नेता सह जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश महामंत्री अखौरी निरंजन प्रसाद ने रविवार को यहां जयप्रकाश नारायण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही। गया शहर के जयप्रकाश झरना परिसर में जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कई लोगोंं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन के जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह ने की। प्रदेश अध्यक्ष डा मुन्द्रिका प्रसाद नायक ने कहा कि आज कलमी लोकतंत्र के स्थान पर जेपी के बुनियादी लोकतंत्र की आवश्यकता है। समारोह को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार/विभाकर-hindusthansamachar.in