चित्रगुप्त महापरिवार खगड़िया के संरक्षक का निधन
चित्रगुप्त महापरिवार खगड़िया के संरक्षक का निधन 
बिहार

चित्रगुप्त महापरिवार खगड़िया के संरक्षक का निधन

Raftaar Desk - P2

खगड़िया, 6 अगस्त (हि.स.)। चित्रगुप्त महापरिवार खगड़िया के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में संरक्षक लाला उमेश्वर प्रसाद का गुरुवार को उनके हाजीपुर मोहल्ला स्थित निजी आवास पर निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उन्होंने जल संसाधन विभाग से अवकाश ग्रहण किया था। उनका अंतिम संस्कार अघोरी स्थान घाट पर गुरुवार को किया गया। उनके निधन पर चित्रगुप्त महापरिवार खगड़िया के अध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता अशोक नारायण कर्ण और संरक्षक वरीय अधिवक्ता अशोक नारायण वर्मा ने गहरा शोक जताया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अजिताभ /विभाकर-hindusthansamachar.in