खगड़िया में पौधारोपण कर पृथ्वी दिवस मनाया
खगड़िया में पौधारोपण कर पृथ्वी दिवस मनाया 
बिहार

खगड़िया में पौधारोपण कर पृथ्वी दिवस मनाया

Raftaar Desk - P2

खगड़िया, 9 अगस्त (हि.स.)। पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गाँधी पार्क के समीप रविवार को जिले भर में पौधारोपण किया गया। नगर सभापति सीता कुमारी,उपसभापति सुनील कुमार पटेल ने पेड़ लगाकर शहरी क्षेत्र में अभियान की शुरुआत की। नगर परिषद क्षेत्र में पांच हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वृक्षारोपण के बाद नगर सभापति सीता कुमारी ने कहा कि मनुष्य के लिए पेड़ बहुत ही आवश्यक है पेड़ के बिना मनुष्य के जीवन पर संकट है अभी जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट है। इसी को लेकर बिहार में 09 अगस्त 2011 से बिहार पृथ्वी दिवस के रूप में प्रत्येक साल मनाने का निर्णय लिया गया और प्रत्येक साल 09 अगस्त को पेड़ लगाते हैं। इस बार 2.5 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। पृथ्वी दिवस इसका उदेश्य पृथ्वी का संरक्षण और इसमें जन सहभागिता को बढ़ाना है। हिन्दुस्थान समाचार/ अजिताभ/चंदा-hindusthansamachar.in