ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आध्यात्मिक तरीके से मनाया गया क्रिसमस त्योहार
ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आध्यात्मिक तरीके से मनाया गया क्रिसमस त्योहार 
बिहार

ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आध्यात्मिक तरीके से मनाया गया क्रिसमस त्योहार

Raftaar Desk - P2

सहरसा,25 दिसम्बर(हि.स.)।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगांव रोड स्थित स्थानीय सेवा केंद्र शांति अनुभूति भवन में शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार आध्यात्मिक रीति से उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर सांता क्लॉज अपने खास परिधान में आए, अपने साथ तोहफे भी लाए।जिसे उन्होंने उपस्थित भाई- बहनों में बांटा और सभी को ढे़र सारा आशीर्वाद दिया, डांस किया और करवाया। सभी ने इस उत्सव और खुशनुमा दृश्य का आनंद लिया।स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने आज के दिन के महत्व को स्पष्ट करते हुए बताया कि सांता बाबा को बूढ़ा दिखाते हैं जो बिल्कुल अलग तरह की लाल और सफेद पोशाक पहने होते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in