आरके सिन्हा ने दी सभी रामभक्तों को बधाई
आरके सिन्हा ने दी सभी रामभक्तों को बधाई 
बिहार

आरके सिन्हा ने दी सभी रामभक्तों को बधाई

Raftaar Desk - P2

पटना, 05 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने बुधवार को कहा, विश्वभर के कई सौ करोड़ हिन्दुओं के लिए बहुत बड़ा गर्व का विषय है कि आज वह शुभ ऐतिहासिक दिवस आ ही गया जबकि 500 वर्षों के बाद बाबर के सेनापति मीरबाकी द्वारा अयोध्या में विध्वंस किये गये रामलला के मंदिर का पुनर्निर्माण का कार्य आरंभ हो गया। पांच सौ वर्षों में लाखों बलिदान हुए। लगातार संधर्ष हुए, लेकिन यह यश तो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही मिलना था, जिनके कार्यकाल में यह शुभ कार्य संपन्न हुआ। यह इस शताब्दी की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जायेगीI राम मंदिर विश्व के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित होगाI आज के दिन मैं सबको शुभकामनाएं देता हू। भगवान श्रीराम से विनती करता हूं कि देश को सुरक्षित रखें। देश को समृद्ध बनाये। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in