आम जनता के लिए निर्धारित बाजार दर से भी कम मूल्य पर सिटी स्कैन की सुविधा
आम जनता के लिए निर्धारित बाजार दर से भी कम मूल्य पर सिटी स्कैन की सुविधा 
बिहार

आम जनता के लिए निर्धारित बाजार दर से भी कम मूल्य पर सिटी स्कैन की सुविधा

Raftaar Desk - P2

किशनगंज 25 नवम्बर (हि.स.)।बिहार में नीतीश सरकार अस्तित्व में आते ही सीमावर्ती किशनगंज जिला के स्वास्थ्य विभाग ने जिला के आम जनता के लिए सदर अस्पताल में निर्धारित बाजार दर से भी कम मूल्य पर सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करा दिया है। बुधवार को यहां सदर अस्पताल में अधिष्ठापित सीटी स्कैन मशीन का जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष सह जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के कर कमलों ने लोकार्पण करने पहुंंचे।उन्होंने विधिवत सीटी स्कैन कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर डीएम डाॅ प्रकाश ने कहा कि किशनगंज की आम जनता के स्वास्थ्य जांच सुविधा और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। सदर अस्पताल में यह मशीन लगने से आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा के साथ साथ किसी सड़क दुर्घटना में यथा आवश्यक तुरंत जांच,पोस्ट कोविड मरीजों के मृत्यु दर में सुधार में सहायता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए सीटी स्कैन पर आने वाले महंगे खर्च से राहत भी़ जरूर मिलेगी। यहां यह सुविधा सदर अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। यहां टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सकों की टीम रिपोर्ट देगी। जिलाधिकारी ने सीटी स्कैन सुविधा के साथ सदर अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्था का बारीकी से जायजा भी लिया। हिन्दुस्थान समाचार /सुबोध-hindusthansamachar.in