अन्वेषण के लिए साक्ष्य संग्रह करने छात्र-छात्राओं का जत्था पहुंचा पुरातात्विक स्थल
अन्वेषण के लिए साक्ष्य संग्रह करने छात्र-छात्राओं का जत्था पहुंचा पुरातात्विक स्थल  
बिहार

अन्वेषण के लिए साक्ष्य संग्रह करने छात्र-छात्राओं का जत्था पहुंचा पुरातात्विक स्थल

Raftaar Desk - P2

बेगूसराय, 04 अक्तूबर (हि.स.)। प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने पुरातात्विक अन्वेषण के लिए रविवार को जयमंगलगढ़ एवं हरसाईं स्तूप समेत अन्य पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण किया। शैक्षणिक यात्रा पर गणेशदत्त महाविद्यालय (जीडी कॉलेज) बेगूसराय परिसर से 19 सदस्यीय छात्र-छात्राओं का जत्था सबसे पहले जयमंगलागढ़ पहुंचा। अन्वेषण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पुरातात्विक स्थलों से अन्वेषण के दृष्टिकोण से मिट्टी के बर्तन के टुकड़े सहित अन्य पुरातात्विक स्रोत और साक्ष्यों का संग्रह किया। विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण प्रसाद सिन्हा ने बताया कि चतुर्थ सेमेस्टर के ग्रुप-ए के छात्रों के पाठ्यक्रम में अन्वेषण कार्य के लिए यह यात्रा निर्धारित है जिसके तहत विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित 14 छात्रों ने हिस्सा लिया। डॉ. अमिय कृष्ण, डॉ. कुन्दन कुमार, डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. प्रशांत के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने अन्वेषण कार्य पूरा किया। डॉ. सिन्हा ने बताया कि स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा साधना, हरिप्रिया, निक्की, सोनम, शालू, कृष्णकांत, राहुल, छायानंद, अमरेश, धीरज, पंकज, शुभम, राम, रंजीत ने अन्वेषण कार्य में हिस्सा लिया। इन छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा नौ अक्टूबर को होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in