अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा नेता ने बांटे कंबल
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा नेता ने बांटे कंबल 
बिहार

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा नेता ने बांटे कंबल

Raftaar Desk - P2

भागलपुर, 25 दिसम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह भागलपुर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने शुक्रवार को ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एवं पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर भागलपुर विधानसभा के विजय मित्रा मंडल के चुनहारी टोला में मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत की अध्यक्षता में कंबल वितरण किया। अर्जित ने महामना मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर सभी से आह्वान किया कि उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को जीवन में उतारे। दोनों महान विभूतियों का जीवन समाज को समर्पित था। उन्होंने अपने कृतित्व से समाज एवं देश को हर क्षेत्र में आगे ले जाने का कार्य किया। अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी देश की सेवा एवम राष्ट्रभक्त सह भाजपा के भीष्म पितामह रहे एक एक कार्यों को भारत सहित पूरा विश्व याद रखेगा। उनके सभी सपनों को आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। उनका सपना था कि जब देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार होगी तब राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जाएगा। आज उनका सपना साकार होते दिख रहा है। साथ ही अर्जित ने कहा जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य का कार्य है। सर्दी का मौसम है। ऐसे में जरूरतमंदों को सामर्थ्य के अनुसार गर्म कपड़े का वितरण करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय-hindusthansamachar.in