young-rjd-workers-held-public-outrage-rally-in-motihari-city
young-rjd-workers-held-public-outrage-rally-in-motihari-city 
बिहार

युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने मोतिहारी शहर में निकाला जनआक्रोश रैली

Raftaar Desk - P2

मोतिहारी, 21 फरवरी (हि. स.)। देशभर में अप्रत्यासित रूप से बढ़े पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों के विरोध में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ऐहतेशाम अहमद के नेतृत्व में रविवार को युवा राजद कार्यकर्ताओं ने मोतिहारी शहर में गैस सिलेंडर के साथ बड़ी संख्या में आक्रोश रैली निकाला। जहां केन्द्र सरकार व बिहार सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। ततपश्चात शहर के गांधी चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। ईं ऐहतेशाम अहमद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री तानाशाही रूप से देश को चला रहे हैं। इस देश को मात्र दो व्यक्ति चला रहे हैं। और देश को बेच रहें हैं। और इस देश दो उधोग पति अम्बानी और अडानी खरीद रहें हैं। आज देश के अंदर हर घर का बजट बिगड़ गया है। देश की जनता त्राहिमाम है। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाने के बजाए लगातार आमदा है।रैली में युवा राजद के जिलाध्यक्ष पप्पू सहनी के अलावा सैकड़ों युवा राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार