women-received-the-women-empowerment-gaurav-samman
women-received-the-women-empowerment-gaurav-samman 
बिहार

महिलाओं को महिला सशक्तीकरण गौरव सम्मान मिला

Raftaar Desk - P2

किशनगंज 05 अप्रैल ( हि.स.)।बिहार में सीमांचल से किशनगंज सहित अलग -अलग जिलों में महिला सशक्तिकरण में कार्य करने वाली महिलाओं को महिला सशक्तीकरण गौरव सम्मान मिला। सोमवार को किशनगंज से एनजीओ राहत की सचिव डाॅ. फरजाना बेगम ने यह जानकारी दी और कहा कि महिला सशक्तिकरण गौरव सम्मान के अवसर पर माननीय मंत्री श्रीमती लेसी सिंह खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिहार सरकार तथा रॉयल वॉच नेशन मैगज़ीन की ओर से मुझे भी सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित पूर्णिया के टाउन हॉल में किया गया है। इस सुनहरे पल के समारोह में सीमांचल के विभिन्न जिला से महिला हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित सम्मान मिला। हिन्दुस्थान समाचार/सुबोध