water-resources-minister-sanjay-jha-inspected-the-river
water-resources-minister-sanjay-jha-inspected-the-river 
बिहार

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने किया नदी का निरीक्षण

Raftaar Desk - P2

दरभंगा, 20 मार्च (हि.स.)। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शनिवार को बेनीपुर प्रखंड के बलने नदी और त्रिमुहानी कमला नदी तट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ एवं सूखे की अस्थाई निदान को लेकर सरकार कृत संकल्पित है। इसी के तहत बेनीपुर बलनी से बिरौल सपहा फूल तक 12 करोड़ की लागत से जीवछ नदी एवं कमला नदी मुराही करण के साफ-साफ विभिन्न जगहों पर 15 छठ घाट एवं दो चेक डैम का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।मंत्री संजय झा ने कहा कि इसके लिए कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया है। कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए निविदा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है।इससे पूर्व जल संसाधन विभाग की ओर से क्षेत्र के नार बांध से बलिनी तक दिवस नदी का उड़ाई करण कार्य किया गया है। इस निर्माण कार्य को पूरा हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों को बाढ़ एवं सुखार से निजात मिल जाएगी। इस दौरान विभागीय मुख्य अभियंता को छठ पर्व से पूर्व उक्त योजना को पूरा करने का निर्देश दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ऱाजेश