volunteers-of-allied-organizations-are-busy-in-fund-raising-campaign
volunteers-of-allied-organizations-are-busy-in-fund-raising-campaign 
बिहार

अनुषांगिक संगठनों के स्वयंसेवक जोर-शोर से जुटे हैं निधि समर्पण अभियान में

Raftaar Desk - P2

बेगूसराय, 24 फरवरी (हि.स.)। श्रीराम मंदिर निर्माण में सहभागिता के लिए निधि समर्पण समाप्ति की तिथि नजदीक आते ही अभियान तेज होता जा रहा है। बुधवार को मंझौल में संघ के अनुषांगिक संगठन विहिप, भाजपा, विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, भाजयुमो एवं अन्य सभी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिलकर जोर-शोर से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह किया। मौके पर विद्यार्थी परिषद बेगूसराय एवं समस्तीपुर के विभाग संयोजक एवं प्रखंड सह अभियान प्रमुख कन्हैया कुमार तथा मंझौल मंडल अभियान प्रमुख मेनन कुमार ने कहा कि विगत कई दिनों से राम मंदिर निर्माण को लेकर हर एक घर के दरवाजे पर जाकर निधि संग्रह किया जा रहा है। इससे आम नागरिक में एवं मोहल्ले वासी में काफी खुशी देखा जा रहा है। निधि संग्रह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा और सभी स्वंयसेवक से लगे हुए हैं। कलेक्टर ओम प्रकाश राम एवं संजय ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम से हम हिंदू समाज के अंदर एक जागृति पैदा हो रहा है। परिवार के सदस्य राम मंदिर निर्माण अभियान की जानकारी मिलने के बाद काफी गौरवान्वित महसूस करते हुए अपनी सहभागिता के लिए समर्पण कर रहे हैं। समाज के युवा पीढ़ी बढ़-चढ़कर अभियान को सफल बनाने में लगे हैं। समाजिक कार्यकर्ता राजगीर मालाकार एवं युवा दिलीप कुमार तांती ने कहा कि राम मंदिर बने इसके लिए देशवासी सैकड़ों वर्ष से चिंतित थे। आज वह सपना साकार होता दिख रहा है, इसलिए हम सभी वर्ग के लोग मिलजुलकर इस काम में लगे हुए हैं। बुधवार को सुबह सेेेे चल रहे निधि समर्पण अभियान में अभियान प्रमुख शरद भारती, मनोज भारती, अनमोल शरण, अमृतांशु कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा