union-minister-nityanand-rai-has-known-about-his-lok-sabha-constituency-from-the-workers
union-minister-nityanand-rai-has-known-about-his-lok-sabha-constituency-from-the-workers 
बिहार

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं से अपने लोकसभा क्षेत्र का जाना हाल

Raftaar Desk - P2

समस्तीपुर 28 मई (हि.स.)। बिहार में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अपने लोकसभा क्षेत्र के अलावा जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं से कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों का अपडेट जाना। वर्चुअल बैठक के जरिए उन्होंने वहां की प्रमुख समस्याओं और उस दिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्य की भी पड़ताल की। कई कार्यकर्ताओं ने अब तक क्षेत्र में सैनिटाइजेशन नहीं कराने और मास्क वितरित नहीं करने का मुद्दा उठाया। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से इसे अपने स्तर से आमजनों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं से रक्त दान करने, खासकर निरीह व लाचार लोगों तक सेवा कार्य पहुंचाने और केंद्र द्वारा अब तक के कार्यों की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने की भी अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/त्रिलोकनाथ