trust-victory-over-bjp-in-gujarat-municipal-elections-nandkishore-yadav
trust-victory-over-bjp-in-gujarat-municipal-elections-nandkishore-yadav 
बिहार

गुजरात नगर निकाय चुनाव में भाजपा पर भरोसे की जीत : नंदकिशोर यादव

Raftaar Desk - P2

कांग्रेस के अस्तित्व पर संकट, झूठ की राजनीति छोड़ अपनी पार्टी बचाएं युवराज पटना, 23 फरवरी (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रही है और उपद्रवी तत्वों को प्रश्रय दे रही है, ऐसे में शीघ्र की देश के सियासी पटल से उसका नामोनिशान मिट जाएगा। पूर्व मंत्री यादव ने मंगलवार को यहां कहा कि गुजरात के सभी 6 नगर निगमों में एक बार फिर से बीजेपी जीत का परचम लहराने के करीब है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। यह भाजपा के प्रति गुजरात के लोगों के विश्वास की जीत है। भाजपा पर भरोसे की जीत है। इसके पूर्व गुजरात में दो सीटों के लिए हुए राज्यसभा उपचुनाव में भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया। वहीं, दक्षिण से भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो चुका है। पुडुचेरी में भी कांग्रेस की सरकार गिर गयी। यहीं दूसरे राज्यों में भी होनेवाला है। राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जोर आजमाइश चल रही है। सचिन पायलट की रैली में अशोक गहलोत के समर्थक नहीं दिखते और अशोक गहलोत की रैली में सचिन पायलट के समर्थक नहीं आते। दोनों की समानांतर राजनीति में राजस्थान का बंटाधार हो रहा। लेकिन, इससे कांग्रेस के युवराज को कोई मतलब नहीं, वे अपनी पूरी ऊर्जा का उपयोग सरकार के खिलाफ लोगों को गुमराह करने में लगा रहे हैं। यादव ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। उनके नेतृत्व में बढ़ते भारत के साथ है। देश को लूटने वाले और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे रहने वाले नेताओं की पार्टी को समूल सफाया करने को देशवासी कृतसंकल्पित हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव