to-protect-pregnant-babies-from-corona-infection-mothers-make-a-habit-of-repeatedly-washing-hands-with-soap-and-applying-masks-doctor-sarika
to-protect-pregnant-babies-from-corona-infection-mothers-make-a-habit-of-repeatedly-washing-hands-with-soap-and-applying-masks-doctor-sarika 
बिहार

गर्भस्थ छोटे बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मां बार-बार साबुन से हाथ धोने व मास्क लगाने की आदत डालें: डॉक्टर सारिका

Raftaar Desk - P2

गोपालगंज,29 मई (हि.स.)। कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए गंभीर बताई जा रही हैं। ऐसे में बच्चों व गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा के लिए मां या गर्भवती महिला को सावधानी रखनी होगी। गर्भवती महिला को अगर बार बार,मुंह,आंख, कान, नाक छूने की आदत है तो इसे तत्काल बदले। बच्चे को स्पर्श करने या छूने से पहले हाथ धोने व मुंह पर मास्क लगाने की आदत बनाए। ताकि बच्चे सुरक्षित रह सकें। यह सलाह दे रही है सदर अस्पताल की स्त्री प्रसूति रोग डॉ सारिका। डॉ सारिका बताती हैं कि कोरोना की दूसरी लहर में 25 महिलाओं के प्रसव कराए गए। अधिक गर्भवती महिलाएं संक्रमित हुई है। तीसरी लहर में बच्चों को इससे बचाना है। मां ही बच्चों को सुरक्षा दे सकती हैं। डॉ सारिका ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिला की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए उसे संक्रमण का खतरा भी अधिक रहता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं से बच्चों में संक्रमण का खतरा रहता है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं बच्चे को बार बार न छुए। बच्चा सो रहा है तो 2 मीटर की दूरी बनाए। बच्चे को छूने से पहले हाथों को साबुन से धोए। बच्चे से मिले तो चेहरे पर मास्क हर हाल में लगाए। डॉक्टर ने बताया कि गर्भवती महिला इस समय सामान्य से अधिक सावधानियां बरतकर अपनी और अपने बच्चे की सुरक्षा सही तरीके से कर सकती हैं। इस कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ धोने, मास्क और सेनेटाइजर के उपयोग के साथ-साथ अन्य आवश्यक सावधानियों का भी ख्याल रखें। उन्होंने माताओं से अपील की कि अगर आपको बार-बार अपने मुंह, आंख, नाक और कान को छूने की आदत है तो इसे तुरंत बदल दें। तन और मन को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।पोष्टिक आहार लें। खांसी, जुकाम वाले व्यक्ति से दूर रहें। हिन्दुस्थान समाचार/अखिला