seven-people-homeless-due-to-lightning-wire-fire
seven-people-homeless-due-to-lightning-wire-fire 
बिहार

बिजली प्रवाहित तार से लगी आग में सात लोग हुए बेघर

Raftaar Desk - P2

मधुबनी,19 अप्रैल, (हि.स.)।जिला के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के हरिने गांव में रविवार की देर रात बिजली का तार गिरने से आग लग गई। बताया गया कि जिला के हरलाखी प्रखंड में रविवार की देर रात आग लगने से तीन परिवार के सात घर जलकर नष्ट हो गए। जबकि कई पेड़ ,बांस के व खेत में लगी फसल जलकर खाक हो गयी।गरीबों के घरों के जलकर राख हो जाने से उन्हे भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार के घर में रखा पड़ा सभी उपभोक्ता सामग्री जल गया।सोमवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा अंचल कार्यालय को राहत सहयोग मुहैया कराने की मांग की गई है।जर्जर 11 हजार केबल बिजली की तार गिरने से पहले फसल व भूूूसा की ढेर सहित बांस के बीट में आग लगी। अगल-बगल के पेड़ पौधे जलने लगे। ग्रामीणों द्वारा अग्निशमन वाहन को खबर दी गई। देर से पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए चार घंटे तक मशक्कत करता रहा। फिर आग को बुझाया गया। ग्रामीणों में दहशत है।आगजनी के पीड़ित परिवारों को किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिलने खबर है। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर