public-outrage-against-murder
public-outrage-against-murder 
बिहार

हत्या के विरोध में उपजा जन आक्रोश

Raftaar Desk - P2

बक्सर 15 मार्च (हि.स.)। नगर थाना क्षेत्र के जमुना चौक स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर हमला कर ओम बाबू गुप्ता की हथौड़े से पीटकर हत्या किये जाने के विरोध में सोमवार सुबह आक्रोशित लोगो ने पुलिस प्रशासन के विरोध में शहर के मुख्य सडको को जाम कर दिया। सडक जाम होने से शहर की यातायात पूरी तरह से ठप हो गई | सडक जाम और विधि व्यवस्था को बिगड़ते देख नगर थाना पुलिस ने पीड़ित परिजनों के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद पांच लोगो को त्वरित गिरफ्तार कर लिया जिनमे दो महिलाये भी शामिल है |घटना को लेकर मृतक ओम बाबू गुप्ता की पत्नी परमा गुप्ता के हवाले से बताया गया है कि बीते कल घटना के बाद पुलिस पति को उचित ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाए जाने की जगह कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर घंटो थाने में बैठा कर रखा गया |इस दौरान घायल पति की हालत बदतर होती गई |जब पति पुलिस के समक्ष ही बेहोश हो गया तो पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहा चिकित्सको ने ओम बाबू गुप्ता को मृत घोषित कर दिया | हिन्दुस्थान समाचार /अजय मिश्रा/चंदा