plantation-done-by-members-of-kosi-division-ex-servicemen-association
plantation-done-by-members-of-kosi-division-ex-servicemen-association 
बिहार

कोसी प्रमंडल पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों द्वारा किया गया वृक्षारोपण

Raftaar Desk - P2

सहरसा,07 मार्च(हि.स.)। कोशी प्रमंडल सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले के पूर्व सैनिकों की बैठक कायस्थ टोला स्थित सैनिक संघ कार्यालय में रविवार को आयोजित किया गया ।जिसमें सर्वसम्मति से उप कोषाध्यक्ष का चुनाव कर गढ बरूआरी निवासी धीरज कुमार सिंह को दायित्व दिया गया। पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सह संरक्षक अमित प्रियदर्शी ने बताया कि तीनो जिले में लगभग चार हजार से अधिक पूर्व सैनिक हैं।जिन्हे अब तक सैनिक अस्पताल, कैंटीन सहित अन्य सुविधा उपलब्ध नही है। वही कार्यालय के लिए कला संस्कृति मंत्री डॉ आलोक रंजन ने पूर्व सैनिको को जमीन उपलब्ध कराने पर विधायक फंड से भवन निर्माण का आश्वासन दिया है। जिसका चयन किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने कहा कि एक सैनिक जीवन भर देश की सीमाओ की रखवाली जिस प्रकार अपनी जान न्यौछावर कर करते हैं। उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रख कर सैनिक संघ के सदस्यो ने वृक्षारोपण अभियान चला कर वृक्षारोपण किया।मौके पर पंकज कुमार झा,रणवीर कुमार सिंह, राजकुमार फौजी, सच्चिदानंद झा, पी पी सिंह,गगन कुमार, रमेश प्रसाद यादव, सुधीर मिश्रा, सुनील कुमार, जेके यादव, दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय