Indigo Flight
Indigo Flight 
पटना

Patna News: दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो की फ्लाइट 6E 2433 को शुक्रवार (4 अगस्त) अचानक पटना एयरपोर्ट पर सुबह इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की विमान संख्या 6e2433 की इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई। दरअसल उड़ान के 3 मिनट बाद ही इसके एक इंजन में कुछ खराबी की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत ही फ्लाइट को वापस बुला लिया गया।

इंजन में खराबी की सूचना पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट के इमरजेंसी लैंडिंग पर पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2433 जो पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के 3 मिनट बाद ही इसके एक इंजन में कुछ खराबी की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत ही फ्लाइट को वापस बुला लिया गया। हालांकि इमरजेंसी लैंडिंग सुनकर यात्रियों में थोड़ी बेचैनी बढ़ गई थी। हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद सब सामान्य हो गया। पटना एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर सुरक्षित उतारा गया था।

फ्लाइट के इंजन की हो रही जांच

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार विमान की लैंडिंग में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। विमान के सभी पैसेंजर सुरक्षित हैं। वही अथॉरिटी का कहना है कि एयरपोर्ट पर सारे ऑपरेशन नॉर्मल तरीके से चल रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट के इंजन की जांच की जा रही है। इस जांच के बाद फ्लाइट को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा।