Opposition should not give political color to Rupesh murder case: Nandkishore Yadav
Opposition should not give political color to Rupesh murder case: Nandkishore Yadav 
बिहार

रूपेश हत्याकांड को राजनीतिक रंग न दे विपक्ष : नंदकिशोर यादव

Raftaar Desk - P2

रूपेश के हत्यारे शीघ्र ही जेल में होंगे पटना, 14 जनवरी (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम है। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। रूपेश सिंह के हत्यारे शीघ्र ही जेल में होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रूपेश हत्याकांड पर गंभीर हैं और मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अपराधी चाहे कोई भी हो, कहीं भी हो बख्शा नहीं जाएगा। यादव ने गुरुवार को यहां विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेताओं की आंखों का पानी गिर गया है। ये हर घटना को राजनीतिक रंग देने में जुट जाते हैं। कुछ बोलने के पहले एक क्षेत्रीय दल के नेताओं को अपनी पार्टी के कार्यकाल को भी याद कर लेना चाहिए। लालटेन के अंधेरे में कितना अंधेर मचा था। हर दिन अखबारों के पन्ने हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण और नरसंहार की घटनाओं से रंगे रहते थे। विकास की कोई खबर नहीं होती थी। आज स्थिति कितनी बदल गयी है। वारदात के चंद दिन बाद ही अपराधी पकड़े जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी ऐसा ही होगा, रूपेश सिंह के हत्यारे शीघ्र ही गिरफ्तार होंगे और स्पीडी ट्रायल कर जल्दी सजा दिलाई जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in