Nitish Cabinet Expansion
Nitish Cabinet Expansion Raftaar
बिहार

Nitish Cabinet Expansion: चुनाव से ठीक पहले हुआ नीतीश कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे हुए शामिल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया है। नीतीश कैबिनेट में आज कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कैबिनेट में कुल 21 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। कैबिनेट विस्तार में बीजेपी और जेडीयू दोनों ने ही जातीय समीकरण का खासा ख्याल रखा है। इस कैबिनेट विस्तार में नीरज कुमार बबलू, मंगल पांडे और रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

नीतीश मंत्रिमंडल इन 21 नामों को मिली जगह

आपको बता दें कि नीतीश मंत्रिमंडल में कुल 21 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार बबलू, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, दिलीप कुमार जायसवाल, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी मंडल, सुनील कुमार, जनक राम, हरी सहनी, कृष्णनंदन पासवान, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता और संतोष कुमार सिंह नए मंत्री बने हैं।

ये मंत्री पहले ले चुके हैं शपथ

नीतीश मंत्रिमंडल में में अब तक बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार, जदयू के विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह मंत्रीपद की शपथ ले चुके हैं।

कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरण का खासा ख्याल

6 सवर्ण

6 दलित (SC)

4 अति पिछड़ा (EBC)

4 पिछड़ा (BC)

1 मुस्लिम

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in